How to get 90% marks in English class 12,11,10




1. Article | Speech | Debate -> इसमें छात्रों को अपनी सोच का विस्तार / Express करना होता है। प्रश्न को अच्छे से पढ़े, सोचे फिर अपने विचार या सोच लिखे। आप अपने विचारों को 4-5 भागों में बाँट सकते है।

* Introduction – इसमें परिचय लिखे या शुरुआत लिखे।

* Cause / Reason – इसमें जो भी Article आया है उसके कारण के बारे में लिखे वह क्यों हो रहा है, क्यों वह समस्या बढ़ रही है।

* Result – परिणाम

* Good / Bad aspects – अच्छे या बुरे पहलू

* Present state – जो Article आया है उस की वर्तमान में क्या हालत है उस पर आप कुछ बातें लिख सकते हैं।

* Facts / Data – आपको Article के बारे में कुछ Facts या Data के बारे में पता है तो आप उस पर कुछ लिख सकते हैं।

* Your Views – आपकी Article पर जो भी सोच है वह आप लिख सकते है।

* Suggestion / Solution – सुझाव या हल बताइये।

* Advantage / Disadvantage – लाभ और हानि।

* Steps for improvement – बेहतरी के लिए कुछ कदम के बारे में लिखे।

* Any Appeal – कोई अपील करने के लिए लिख सकते हैं।

* Conclusion – निष्कर्ष

2. Literature / Books / Novel -> Books के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पूरे – पूरे Chapter को अच्छे से पढ़े और समझे अक्सर Chapter लम्बा होने के कारण बच्चे Chapter को पूरा नहीं पढ़ना चाहते है और उसे Details में नहीं पढ़ते हैं इसलिए Problem महसुस करते हैं। कई बार Exam में Chapter के बीच में से बनाकर प्रश्न पूछे जाते हैं और सबसे बड़ी बात Book के प्रश्नों को करने के लिए Past Tense को अच्छे से कर ले और Book के प्रश्नों को Past Tense में लिखे।

Latter to The Editor Format (यह भी पढ़े) 

3. Note Making -> Note making के Passage को ध्यान से पढ़कर उसे समझे की किस बारे में या किस विषय पर वह पूरा Passage है यानि उस Passage में किस चीज के बारे में बात हो रही है।

क्या वह Passage computer के या crime, Global warming या Education के बारे में है। साथ – साथ आपको पढ़ते – पढ़ते Main points या मुख्य बिन्दुओं या बातों को Underline करना है फिर दूसरी बार केवल उन्हीं Underlines को पढ़कर Notes बनाये। सबसे पहले Tittle | Heading लिखे फिर First Heading और उसकी कम से कम तीन या चार Sub – Heading लिखे इसी प्रकार 3 से 4 Headings और उनकी 3-4 Sub – Headings बनाते हैं और पूरे Passage को Notes के रूप में दर्शाना है | शामिल करना या पेश करना है। Notes में Keywords / Abbreviations / Short form का भी प्रयोग करना है।

और सबसे जरूरी बात Note Making को लिखते समय आप को Helping Verb जैसे (is, am, are, was, were) या फिर Article (A, An, The) का use नहीं करना है।

4. Long and short answers of the book -> Long और short answer लिखते समय आप ध्यान दे की आप Chapter की पूरी story न लिखे। पहले प्रश्न को ध्यान से पढ़े। To the point लिखे जितना पूछा जाये उतना ही लिखे। बस उतना ही लिखे आपको marks जरूर मिलेगें।

5.Novel Questions -> Novel में दो प्रश्न पूछे जाते हैं आप Novel के Character पर नजर रखे और theme पर नजर रखे क्योंकि Novel से ऐसे ही प्रश्न पूछे जाते हैं और Past Test में लिखे या फिर जो Novel में main – main (Incidents / घटनाऐ) हुई है उन पर जरूर ध्यान दे।

6. Value based question -> Value based question का Answer देने के लिए आप कैसे उस Questions के बारे में लिखते समय अपनी सोच Express या व्यक्त कर सके तो समझो काम बन गया यदि आप किसी स्थिति में अपनी राय व भावनाओं को व्यक्त कर सके because इस पर आये प्रश्न को आप अपनी सोच या विचार के अनुसार ही लिखते है।

7. English Newspaper जरूर पढ़े -> यदि हम रोज अखबार पढ़ने की आदत डाल ले तो आधे से ज्यादा क्या पूरा काम बन जायेगा। हमें क्या लिखना है, कौन से और क्या शब्द, किस तरह बात को लिखना है उसका Presentation या प्रस्तुतीकरण सब आ जाएगा और Article / Speech / Debate तो Current मुद्दों या विषयों पर जो बातें, घटनाएं चल रही होती है उन्हीं से सम्बन्धित पूछे जाते हैं। अगर आप Newspaper रोज पढ़े तो इनमें marks लाना ज्यादा बड़ी बात नहीं है।

8. Practice in writing -> यदि आप रोज किसी एक Topic पर कुछ ना लिखे तो कुछ समय के बाद आप को खुद लगेगा की आपकी लिखने और सोचने की Speed बढ़ गई है और आपको लिखना आने लगे जाता है और उसमें confidence अपने आप आ जाता है। ये सब दो से तीन महीने करने से ऐसा होने ही लगता है, कोई परेशानी है ही नहीं।

Comments

Popular Posts